Social media scheduler

इस पेज पर

ClipFlame वीडियो के लिए social media scheduler है। आप वीडियो अपलोड करते हैं, प्लैटफॉर्म चुनते हैं, ClipFlame का लिखा टाइटल और कैप्शन देखते हैं और समय तय करते हैं। उस समय पोस्ट हर प्लैटफॉर्म की आधिकारिक API से अपने आप YouTube, Instagram या Facebook पर चली जाती है। फ्री ट्रायल में 10 पोस्ट शामिल हैं, कार्ड की ज़रूरत नहीं।

एक बात पहले साफ कर दें: ClipFlame सिर्फ वीडियो schedule करता है। Shorts, Reels और वीडियो पोस्ट। फोटो या carousel schedule करने हैं तो Meta Business Suite मुफ्त है और उसके लिए बेहतर है।

Post schedule kaise kare: चार स्टेप

  1. अकाउंट एक बार जोड़ें। लॉगिन हर प्लैटफॉर्म के अपने पेज पर होता है। ClipFlame आपका पासवर्ड कभी नहीं देखता, और आप कभी भी डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।
  2. वीडियो अपलोड करें। कोई भी तैयार MP4 या MOV, या ClipFlame को लंबे वीडियो से क्लिप काटने दें।
  3. प्लैटफॉर्म चुनें, कैप्शन देखें। हर प्लैटफॉर्म को अपना टाइटल, कैप्शन और हैशटैग मिलता है, जो वीडियो में बोली गई बातों से लिखा जाता है। सब बदला जा सकता है।
  4. समय चुनें। कैलेंडर आपके टाइम ज़ोन (IST) में दिखता है। दिन बदलना हो तो पोस्ट को खींचकर दूसरे दिन पर रख दें।

पोस्ट होने के बाद कैलेंडर में लाइव पोस्ट का लिंक आता है। अगर कोई पोस्ट फेल हो, तो वजह दिखती है और एक क्लिक में दोबारा भेज सकते हैं।

Instagram reel schedule kaise kare

Instagram API से पोस्ट करने की इजाज़त सिर्फ Business या Creator अकाउंट को देता है। पर्सनल अकाउंट से नहीं होगा, लेकिन सेटिंग्स में जाकर मुफ्त में स्विच कर सकते हैं। Reels कैप्शन और ज़्यादा से ज़्यादा 5 हैशटैग के साथ जाती हैं, जो Instagram की मौजूदा लिमिट है।

वही वीडियो उसी समय आपके Facebook पेज पर भी जा सकता है। बस एक टिक और।

हर प्लैटफॉर्म पर क्या जाता है

प्लैटफॉर्म क्या schedule होता है सेटिंग्स
YouTube Shorts और पूरे वीडियो टाइटल, डिस्क्रिप्शन, विज़िबिलिटी, ऑडियंस और थंबनेल
Instagram Business और Creator अकाउंट पर Reels कैप्शन और 5 तक हैशटैग
Facebook आपके मैनेज किए पेज पर वीडियो पोस्ट टेक्स्ट

तीन मिनट तक का वर्टिकल वीडियो YouTube पर अपने आप Short बन जाता है। TikTok भारत में बंद है। Moj या Josh के लिए MP4 डाउनलोड करके ऐप से पोस्ट करें।

वीडियो के लिए अलग scheduler क्यों

पुराने scheduler टेक्स्ट और फोटो के लिए बने थे। वीडियो में बार-बार का काम कुछ और है: सही फॉर्मेट में एक्सपोर्ट करना, 40 सेकंड की एक ही क्लिप के लिए तीन अलग कैप्शन लिखना, याद रखना कि YouTube को टाइटल चाहिए और Instagram को नहीं।

ClipFlame ये कैप्शन क्लिप में बोली गई बातों से लिखता है, आप बस सुधारते हैं। हिंदी वीडियो का कैप्शन हिंदी में आता है। और अगर वीडियो किसी पॉडकास्ट या लंबे वीडियो से आते हैं, तो AI से Shorts बनाने वाला टूल पहले उन्हें कैप्शन के साथ क्लिप में काट देता है।

कीमत

Scheduling हर प्लान में है। अकाउंट या पोस्ट के हिसाब से कोई अलग चार्ज नहीं।

प्लान कीमत हर महीने पोस्ट क्लिप
फ्री ट्रायल $0, कार्ड नहीं 10 10 मिनट का वीडियो
Starter $19/महीना (सालाना $16) 150 4 घंटे का वीडियो
Pro $39/महीना (सालाना $32) 750, 3 ब्रांड तक 20 घंटे का वीडियो

फेल हुई पोस्ट गिनी नहीं जातीं, और schedule की हुई पोस्ट डिलीट करने पर उसकी जगह खाली हो जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या कोई फ्री social media scheduler है?

ClipFlame के फ्री ट्रायल में 10 scheduled पोस्ट और हर प्लैटफॉर्म पर एक अकाउंट मिलता है, बिना कार्ड। Instagram और Facebook पर फोटो के लिए Meta Business Suite मुफ्त है।

YouTube video schedule kaise kare?

YouTube Studio में अपलोड करते समय "Schedule" चुनकर एक वीडियो schedule हो जाता है। एक ही वीडियो YouTube, Instagram और Facebook पर साथ में डालना हो, तो ClipFlame में एक बार schedule करें।

नहीं। ClipFlame सिर्फ वीडियो schedule करता है।

रोज़ कितने Shorts डालें?

हफ्ते के एक एपिसोड से रोज़ एक Short एक टिकाऊ रफ्तार है। गाइड पढ़ें: लंबे वीडियो से Shorts कैसे बनाएं।

आपकी अगली वायरल क्लिप पहले से रिकॉर्ड है।

वीडियो अपलोड करें और ClipFlame उसे ढूंढ लेगा। पहले 10 मिनट का वीडियो मुफ्त है, कार्ड की ज़रूरत नहीं।

अपने बेहतरीन पल मुफ्त में ढूंढें